विकसित कृषि संकल्प अभियान: उत्तराखंड के पहाड़ी किसानों के लिए उम्मीद की नई किरण

10 जून 2025 – भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान (खरीफ 2025) के अंतर्गत देश भर में किसानों को आत्मनिर्भर और जलवायु-अनुकूल कृषि के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस महत्त्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को गाँव-गाँव तक पहुँचाना , किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में ठोस कदम उठाना , तथा जल , मृदा और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में भारत सरकार की एक उच्च स्तरीय टीम 10 जून 2025 को उत्तराखंड के पौड़ी जनपद पहुँची। बीरोंखाल ब्लॉक में आयोजित इस कार्यक्रम में टीम ने क्षेत्रीय किसानों से संवाद किया और उनकी समस्याओं , आवश्यकताओं और उपलब्धियों की समीक्षा की। किसान बोले – "ऐसा संवाद पहले कभी नहीं हुआ" बीरोंखाल की एक प्रगतिशील किसान सुश्री कमला देवी ने कहा , " पहली बार ऐसा लगा कि सरकार सचमुच हमारी बात सुन रही है। वैज्ञानिकों और अधिकारियों से सीधे मिलना हमारे लिए नया अनुभव था।" वहीं , श्री भुवन चंद्र जैसे युवा किसान जैविक खेती में रुचि रखते हैं। उन्होंने बताया , " मैं जैविक पद्धति अपनाना चा...