मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह, बीरोंखाल (2026) का भव्य एवं गरिमापूर्ण समापन
गढ़वाल पट्टी खाटली सामाजिक विकास मंडल, दिल्ली द्वारा दिनांक 26 सितंबर 2026 को वीरबाला तीलू रौतेली सभागार, बीरोंखाल में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमापूर्ण समापन हुआ। यह हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि हमारे प्रतिभाशाली बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहे हैं। इन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए मंडल ने उनकी मेहनत, लगन, प्रतिभा और सफलता का उत्सव मनाया। इन विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनके शिक्षकों का मार्गदर्शन, माता-पिता का त्याग एवं प्रोत्साहन तथा विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों को मंडल की ओर से विशेष नमन एवं हार्दिक धन्यवाद। इस अवसर पर हमारे सम्माननीय अतिथियों—बीरोंखाल ब्लॉक के BDO श्री सुदर्शन बुटोला जी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती नेहा नेगी जी, जिला पंचायत सदस्य श्री अनूप पटवाल जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री राजेश कंडारी जी, कर्नल यशपाल नेगी जी तथा क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार, जिन्होंने अपना बहुमू...